मानसून सत्र:आखिरी दिन सतत विकास पर हो रही चर्चा

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज छठा और आखिरी दिन है। सदन में आज राज्य के सतत विकास पर चर्चा हो रही है। सदन में गरीबी से मुक्ति भुखमरी समाप्त करना स्वस्थ जीवन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समेत विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हो रही है। संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि राज्य ने कई चुनौतियों के बावजूद बेहतर विकास किया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है। राज्य में डॉक्टरों आईसीयू अस्पतालां की कोई कमी नहीं है। वहीं विपक्ष से करण माहरा ने कहा कि राज्य में प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने पर हो सरकार का फोकस होना चाहिए। मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के प्रयास और तेज होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सेव प्रदेश की आर्थिकी मजबूत कर सकता था लेकिन हमने ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कॉपरेटिव बेस पर खेती करने को आवश्यकता है। उद्यान व कॉपरेटिव विभाग मिलकर करें कामतो बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *