हरिद्वार दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, सीएम शिवराज सिंह चौहान से करेंगे मुलाकात – The Hill News

हरिद्वार दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, सीएम शिवराज सिंह चौहान से करेंगे मुलाकात

 हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगे, जो इनदिनों हरिद्वार में हैं। सीएम यहां गायत्री तीर्थ शांतिकुंज द्वारा संचालित देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर स्थित अतिथि गृह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट करेंगे।

बताया जा रहा है किया दोनों मुख्यमंत्री की निजी और एकांत मुलाकात होगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून लौट जाएंगे। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देव संस्कृति विश्वविद्यालय और गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह यहां पर शताब्दी समारोह व्याख्यानमाला व्याख्यान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *