Himachal: कौल सिंह ठाकुर ने रजनी पाटिल से मुलाकात कर हिमाचल की सियासत पर की चर्चा

शिमला। हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वीरभद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे कौल सिंह ठाकुर ने गुरुवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। दिल्ली में रजनी पाटिल के आवास पर हुई इस मुलाकात में हिमाचल की सियासत पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में कांग्रेस संगठन की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में कांग्रेस कमेटी के गठन, आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर खासी चर्चा है। कांग्रेस कमेटी का गठन न होने को लेकर कौल सिंह ठाकुर पहले भी नाराजगी जता चुके हैं। इस मुलाकात में भी उन्होंने कार्यकारिणी के जल्द गठन का मामला उठाया। कौल सिंह ठाकुर गुरुवार को दिल्ली में सायर महोत्सव और मंडी जन कल्याण सभा के 64वें वार्षिक समारोह में भाग लेने गए थे।

इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। वह पार्टी हाईकमान के समक्ष भी इस संबंध में अपना पक्ष रख चुके हैं।

 

Pls read:Himachal: ऊना में खड्ड में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत, सीएम सुक्खू ने जताया दुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *