उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में क्या है जनता का मूड, जानिये सी वोटर के सर्वे में क्या है खास

 

अगले साल की शुरुआत के साथ देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन राज्यों में सभी दलों ने चुनावी सरगर्मियां तेज कर दी हैं। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की टक्कर सपा, बसपा और कांग्रेस से हैं। उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी के साथ अकाली दल टक्कर में है। गोवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। मणिपुर में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच में टक्कर है। बढ़ते सियासी पारे के बीच सी वोटर कंपनी ने एक मीडिया हाउस के साथ सर्वेक्षण किया है। पांचों राज्यों में सी वोटर ने जनता का मूड भांपा है। आइये आपको बताते हैं कि उत्तराखंड समेत अन्य चार राज्यों में क्या स्थिति रहने वाली है।

यूपी में किसे कितनी सीट?
कुल सीट- 403

BJP+  213-221
SP+   152-160
BSP   16-20
कांग्रेस-      6-10
अन्य-        2-6

पंजाब में किसे कितनी सीट ?
कुल सीट- 117

कांग्रेस- 42-50
अकाली दल- 16-24
आप – 47-53
बीजेपी- 0-1
अन्य- 0-1

उत्तराखंड में किसे कितनी सीट ?
कुल सीट- 70

कांग्रेस-  30-34
बीजेपी-  36-40
आप –    0-2
अन्य-     0-1

गोवा में किसे कितनी सीट ?
कुल सीट- 40
बीजेपी- 19-23
कांग्रेस-  2-6
आप- 3-7
अन्य- 8-12

मणिपुर में किसे कितनी सीट ?
कुल सीट- 60
बीजेपी-  25-29
कांग्रेस-   20-24
एनपीएफ-  4-8
अन्य-   3-7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *