अमेरिकी पत्रकार को 11 साल की सजा – The Hill News

अमेरिकी पत्रकार को 11 साल की सजा

म्यांमार की एक सैन्य अदालत ने अमेरिकी पत्रकार डैनी फेनस्टर को 11 साल जेल की सजा सुनाई है। फेनस्टर को आव्रजन कानून तोड़ने और सेना के खिलाफ असंतोष को प्रोत्साहित करने का दोषी पाया गया है।इसी हफ्ते उन पर देशद्रोह और आतंकवाद के दो अतिरिक्त अभियोग भी लगाए गए हैं। इन नए मामलों में अधिकतम सजा आजीवन कारावास है। नए आरोपों पर फैसला नहीं आया है।
ऑनलाइन न्यूज पोर्टल फ्रंटियर म्यांमार के प्रबंध संपादक फेनस्टर को मई में यंगून अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया था। उनके वकील थान जा आंग ने बताया कि डैनी फेनस्टर को झूठी व भड़काऊ जानकारी फैलाने के मामले में दोषी पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *