शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के पेट्रोल पंप पर अब लोग पेट्रोल व डीजल भरवा सकेंगे। पहले चरण में चार पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा लोगों को मिलेगी। इसके लिए निगम प्रबंधन ने कंपनियों के साथ करार कर लिया है। ये वो पेट्रोल पंप होंगे जो सड़क के साथ बने हैं। इन चार स्थानों में परवाणू, ढली व नेरवा के पेट्रोल पंप को चुना गया है।
एक अन्य पंप को लेकर भी विचार किया जा रहा है। फिलहाल इन तीनों स्थानों पर बिल्कुल सड़क पर ही पेट्रोल पंप हैं जहां पर निगम के वाहनों के साथ दूसरे वाहनों में भी डीजल या पेट्रोल दिया जा सकेगा। अपनी आय बढ़ाने के लिए निगम प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। बीते माह आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में इस पर चर्चा की गई थी।
निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद निगम प्रबंधन ने इसके लिए अधिकारियों की तैनाती की जो कंपनी के साथ बातचीत कर रहे हैं। निगम के अधिकारी लगातार एक के बाद एक नई नीतियों पर काम कर रहे हैं जिससे कमाई के साधन बढ़ सकें। आपदा के कारण भी एचआरटीसी को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। उप मुख्यमंत्री भी एचआरटीसी को घाटे से उभारने के लिए प्रयासरत हैं।
निगम को खस्ता वित्तीय स्थिति से उभारने का एक प्रयास चल रहा है जिसमें कुछ हद तक सफलता मिल भी रही है। अब निजी वाहन मालिकों को भी पेट्रोल व डीजल बेचकर निगम अपनी कमाई को बढ़ाएगा। इससे निगम की आमदनी होगी व लोगों को फायदा मिलेगा।
Pls read:Himachal: आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए हिमाचल के वीर सैनिक बलदेव चंद का हुआ अंतिम संस्कार