विवादित जमीन बेचकर हड़पे 10 लाख; कोर्ट के आदेश पर मुकदमा – The Hill News

विवादित जमीन बेचकर हड़पे 10 लाख; कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

देहरादून। राजधानी देहरादून में जमीन के नाम पर ठगी करने के मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता चंद्रप्रकाश निवासी कारगी ग्रांट ने बताया कि आरोपित अमित कुमार निवासी कन्हैया विहार ने उसे एक जमीन दिखाई थी। जमीन के बदले आरोपित ने 10 लाख रुपये ले लिए, लेकिन रजिस्ट्री नहीं करवाई। बाद में पता चला कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपित अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *