हरिद्वार से शिमला जा रही HRTC की बस पलटी – The Hill News

हरिद्वार से शिमला जा रही HRTC की बस पलटी

देहरादून: आज सुबह हरिद्वार से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर-मीनस मार्ग पर कोटा-क्वानू के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आई है। घटना की सूचना से राजस्व पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई।

सुबह हरिद्वार से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर-मीनस मार्ग पर कोटा-क्वानू के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस चालक सुनील कुमार पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम बोधना, चौपाल-हिमाचल, परिचालक सुनील पुत्र सुरेश कुमार ग्राम मोहल कांगड़ा, बस सवार यात्री में नेपाली मूल की सपना देवी व सहारनपुर निवासी दिलशाद समेत चार लोगों को हल्की चोटें आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *