मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश को आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन हर भारतीय के मन में गर्व और आत्मविश्वास भरता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के ज़रिए भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान की परमाणु धमकियों को दृढ़ता से खारिज किया और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई, जो नए भारत की वैश्विक स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए हैं और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे अभियान इस बात का प्रमाण हैं कि भारत अब किसी भी आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग राष्ट्र की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन न केवल भारत की सुरक्षा नीति को स्पष्ट करता है, बल्कि हर नागरिक को देश की रक्षा में योगदान के लिए प्रेरित भी करता है।