चंडीगढ़: परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पंजाब सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। बुधवार को 1 IAS और 55 PCS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए। इनमें 21 तबादले परिवहन विभाग में और 22 तबादले मुख्यमंत्री के फील्ड अफसरों के किए गए हैं।
परिवहन विभाग लंबे समय से ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस सर्टिफिकेट में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा रहा है। विजिलेंस विभाग ने अप्रैल में राज्य भर के RTO दफ्तरों में छापेमारी भी की थी। इसके बाद पंजाब सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले की जांच के सिलसिले में विजिलेंस प्रमुख एसपीएस परमार, AIG फ्लाइंग विंग स्वर्णदीप सिंह और SSP विजिलेंस जालंधर हरप्रीत मंडेर को निलंबित कर दिया था।
इन तीन अधिकारियों के निलंबन के 12 दिन बाद सरकार ने परिवहन विभाग में यह बड़ा फेरबदल किया है। IAS अधिकारी दिव्या पी. को एसडीएम खरड़ नियुक्त किया गया है।
इन PCS अधिकारियों के हुए तबादले:
-
लवजीत कलसी: अतिरिक्त राज्य परिवहन आयुक्त
-
बलबीर राज: सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, जालंधर
-
इरवन कौर: एसडीएम कपूरथला, अतिरिक्त प्रभार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, कपूरथला
-
अमनपाल सिंह: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जालंधर
-
राजपाल सिंह सेखों: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, मोहाली
-
कपिल जिंदल: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, तरनतारन
मुख्यमंत्री के फील्ड अधिकारियों के तबादले:
-
खुशप्रीत सिंह: अमृतसर
-
विशाल वत्स: कपूरथला
-
गुरमीत सिंह: मोहाली
-
नवदीप सिंह: जालंधर
-
करणवीर सिंह: तरनतारन
अन्य PCS अधिकारियों के तबादले:
-
शायरी मल्होत्रा: एसडीएम जालंधर-2
-
रोहित जिंदल: सहायक आयुक्त (जनरल), जालंधर
-
अमनदीप: सहायक आयुक्त (जनरल), अमृतसर
-
जय इंदर सिंह: एसडीएम फिल्लौर
यह फेरबदल परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है।
Pls read:Punjab: पंजाब सरकार और बीबीएमबी के बीच तनातनी, चेयरमैन को बंधक बनाया