Himachal: मुख्य सचिव की होली पार्टी पर सरकारी खर्चे को लेकर विवाद

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना द्वारा आयोजित होली पार्टी पर सरकारी पैसे खर्च करने का मामला विवादों में घिर गया है। 14 मार्च को शिमला के होलीडे होम होटल में हुई इस पार्टी का 1.22 लाख रुपये का बिल पर्यटन विकास निगम ने सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भेजा है।

75 लोगों ने किया लंच:

इस पार्टी में आईएएस अधिकारी, उनके परिवार और 22 ड्राइवरों समेत 75 लोगों ने लंच किया। प्रति व्यक्ति खाने का खर्च 1,000 रुपये आया। यह पहली बार है जब इस तरह की होली पार्टी का आयोजन किया गया है। इससे पहले RERA के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत बाल्दी द्वारा सरकारी खर्चे पर सेब बांटने का मामला भी विवादों में रहा था।

सरकारी खर्चे पर सवाल:

कुछ अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पार्टी में निजी लोग शामिल थे, इसलिए बिल का भुगतान उन्हें खुद करना चाहिए था। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की गईं हैं।

मुख्य सचिव का बचाव:

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि राज्यपाल और मुख्य सचिव इस तरह के आयोजन कर सकते हैं और पहले भी ऐसा होता रहा है।

भाजपा ने की जांच की मांग:

भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने इस मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और अधिकारियों को जनता की परवाह नहीं है और सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया जा रहा है।

 

Pls read:Himachal: नहीं मिले ठेकेदार, अब वन निगम और औद्योगिक विकास निगम चलाएंगे शराब के ठेके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *