पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गिरोह से जुड़े फरार गैंगस्टर जशन संधू को गिरफ्तार कर लिया है। जशन संधू जॉर्जिया, अज़रबैजान और दुबई में गिरोह की गतिविधियों में सक्रिय था। वह नेपाल के रास्ते दुबई से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था, तभी AGTF ने विशेष सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जशन संधू लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरोह के अंतरराष्ट्रीय कार्यों को संभाल रहा था। यह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस के संगठित अपराध के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Pls read:Punjab: पंजाब की मंडियाँ किसानों के स्वागत के लिए तैयार: लाल चंद कटारूचक