Himachal: हिमाचल के मुख्यमंत्री दिल्ली में कांग्रेस कार्यकारिणी गठन पर करेंगे चर्चा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन पर पार्टी हाईकमान से चर्चा करेंगे। हिमाचल में नवंबर 2024 से राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर तक की कांग्रेस कार्यकारिणी भंग है, जिससे संगठन की गतिविधियां ठप हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने हाल ही में शिमला का दौरा किया था और पार्टी नेताओं से चर्चा की थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जिला अध्यक्षों की सूची रजनी पाटिल को सौंप दी है। मुख्यमंत्री सुक्खू के दिल्ली दौरे में प्रदेश प्रभारी से मिलकर कार्यकारिणी गठन को अंतिम रूप देने की उम्मीद है। इसके अलावा, उनके कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करने की संभावना है।

 

Pls read:Himachal: शिमला में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *