शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से आए एलायंस एयर के विमान का लैंडिंग के दौरान टायर फट गया, जिसके बाद पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी। विमान आधे रनवे पर ही उतर गया। गनीमत रही कि विमान रनवे से बाहर नहीं गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
इस विमान में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा भी सवार थे। कुल 44 यात्री विमान में मौजूद थे. सुरक्षा कारणों से धर्मशाला जाने वाली अगली उड़ान रद्द कर दी गई है।
विमान के आधे रनवे पर उतरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। विमान में तकनीकी खराबी की जाँच की जा रही है।
उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के बयान:
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान निर्धारित जगह से आगे निकल गया और ज़ोर का झटका लगा। उन्होंने कहा कि विमान में क्या ख़राबी आई, यह तो DGCA ही बताएगा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विमान का टायर फट गया था और इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी। उन्होंने कहा कि इस मामले में नागरिक उड्डयन मंत्री से बात की जाएगी।
Pls read:Himachal: HRTC बस पर हमले के मामले में पंजाब पुलिस ने किये दो गिरफ्तार