देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन में 16 SDG Achievers को सम्मानित किया। इनमें 3 व्यक्ति, 9 संस्थाएं और 4 औद्योगिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘अग्रगामी 2.0’ पुस्तक और SDG Index उत्तराखंड 2023-2024 का लोकार्पण भी किया।
CPPGG द्वारा जारी SDG रैंकिंग में नैनीताल, देहरादून और उत्तरकाशी क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इन ज़िलों के मुख्य विकास अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में सरकार ने 60 स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यक्तियों और CSR क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को SDG Achievers पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए “त्रि-स्तंभीय एवं नौ-सूत्रीय नीति” शुरू की गई है।
उन्होंने बताया कि तीन साल पहले SDG India Index में उत्तराखंड 9वें स्थान पर था, जबकि आज प्रथम स्थान पर है। राज्य ने गरीबी उन्मूलन, खाद्य सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता, लिंगानुपात, स्वच्छ ऊर्जा, शहरी विकास और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इन क्षेत्रों को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। हालाँकि, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच, सतत कृषि और जल संसाधन प्रबंधन जैसी चुनौतियाँ अभी भी हैं। उन्होंने SDG रैंकिंग में शीर्ष स्थान बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।
SDG Achievers अवार्ड प्राप्तकर्ता:
व्यक्ति:
-
गगन त्रिपाठी
-
गुरजीत सिंह
-
सुबोध शाह
संस्थाएं:
-
हिमालयन स्टडी सर्कल फॉर एनवायरनमेंट चाइल्ड एजुकेशन हेल्थ एंड रिसर्च
-
सुविधा एनजीओ
-
जागृति सेवा समिति
-
शक्ति फार्म चारा उत्पादक सहकारी समिति
-
AAGYO
-
सोसाइटी फॉर हिमालयन एसेंशियल नेचुरल एंड रिसर्च
-
हिम विकास सेल्फ रिलायंट कोऑपरेटिव
-
भारतीय ग्रामोथान संस्था
-
दानपुर लोक कला संस्कृति संगम
औद्योगिक प्रतिष्ठान:
-
ब्रिटेनिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड
-
रिलेक्सो फुटवियर लिमिटेड
-
THDCIL
-
टाटा AIG जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
Pls read:Uttarakhand: नवरात्र में कैबिनेट विस्तार के संकेत, तीन मंत्रियों की हो सकती है विदाई