Uttarakhand: मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं के बीच सीएम धामी दिल्ली पहुंचे – The Hill News

Uttarakhand: मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं के बीच सीएम धामी दिल्ली पहुंचे

देहरादून: उत्तराखंड मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे। पार्टी के कुछ अन्य विधायकों के भी दिल्ली पहुँचने की खबर है। सीएम के दिल्ली दौरे से देहरादून में राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है।

खाली पदों पर कई दावेदार:

प्रेमचंद्र अग्रवाल के इस्तीफ़े के बाद धामी मंत्रिमंडल में खाली हुए पदों पर पार्टी के कई वरिष्ठ विधायकों की नज़र है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल भी दिल्ली में हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ और विधायक भी दिल्ली पहुँच सकते हैं।

सीएम कार्यालय का बयान:

सीएम कार्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री एक केंद्रीय मंत्री के बेटे की शादी के प्रीतिभोज में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हैं। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के भी शामिल होने की संभावना है।

केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की संभावना:

मुख्यमंत्री का बुधवार का कार्यक्रम अभी तय नहीं है, लेकिन अगर वे दिल्ली में रुकते हैं तो केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इन मुलाकातों में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल और विभागों के बंटवारे पर चर्चा हो सकती है।

 

Pls read:Uttarakhand: देहरादून में श्री झंडे जी का आरोहण, आस्था का सैलाब उमड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *