आगरा चोरी के शक में हिरासत में लिए गए सफाई कर्मचारी अरुण की पुलिस हिरासत में मौत को लेकर यूपी में एक बार सियासी माहौल गरमा गया है। मृत अरुण के स्वजन से मुलाकाल करने आगरा जा रहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर रोक दिया है। इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झड़प भी हो गई। फिर भी वह नहीं आगरा जाने की जिद पर अड़ी रहीं तो लखनऊ पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनको पुलिस लाइन ले जाया गया है।