टिहरी झील: 38वें राष्ट्रीय खेलों में कयाकिंग और कैनोइंग स्प्रिंट के रोमांचक मुक़ाबलों में सर्विसेज और उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन किया।
महिला K-4 500 मीटर: ओडिशा ने स्वर्ण, मध्य प्रदेश ने रजत और केरल ने कांस्य पदक जीता।
महिला K-1 500 मीटर: उत्तराखंड की फ़ेयरेंबन सोनिया देवी ने स्वर्ण, सर्विसेज की जी. पार्वती ने रजत और ओडिशा की ख्वैराकपम धनामंजुरी देवी ने कांस्य पदक जीता।
पुरुष K-4 500 मीटर: सर्विसेज ने स्वर्ण, उत्तराखंड ने रजत और मध्य प्रदेश ने कांस्य पदक जीता।
टिहरी झील पर हुए इन मुक़ाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। राज्य सरकार और आयोजन समिति ने इस ऐतिहासिक स्थल पर खेलों का आयोजन कर एक नई पहचान बनाई है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने यह साबित किया कि भारत में जल क्रीड़ा की क्षमता तेज़ी से बढ़ रही है।
Pls read:Uttarakhand: उत्तराखंड के सभी निजी स्कूलों में भी मिलेगी आयरन की गोली