Delhi: दिल्ली में पानी खरीद कर पीने को मजबूर 40 प्रतिशत आबादी – The Hill News

Delhi: दिल्ली में पानी खरीद कर पीने को मजबूर 40 प्रतिशत आबादी

खबरें सुने
  • ‘आप’ दा नहीं चाहती कि जनता को मिले केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ
  • दिल्ली के मोतीनगर में सीएम धामी की जनसभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मोतीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी श्री हरीश खुराना के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि झूठ बोलकर सत्ता में आई भ्रष्टाचारी एवं नाकारी आम आदमी पार्टी नहीं चाहती की दिल्ली की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू की गई केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।

जहां पूरे देश में हर घर नल से जल अभियान के तहत देश के विभिन्न राज्यों में पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है वहीं दिल्ली में लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आज भी यहां की 40 प्रतिशत आबादी पानी खरीद कर पीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की घटिया सोच के चलते ही लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि जो पार्टी 11 साल तक सत्ता में रहने के बाद यमुना की सफाई नहीं कर सकी वो अब फिर से सफाई के लिए पांच साल मांग रही है। केजरीवाल और उनके पार्टी के लोगों को जवाब देना चाहिए कि आखिर जिस यमुना को उत्तराखंड से स्वच्छ एवं निर्मल भेजा जाता है वो दिल्ली में इतनी दूषित कैसे हो जाती है कि उसका पानी सिंचाई के लायक नहीं बचता।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केजरीवाल ने क्लीनिक, दवा खरीद, स्ट्रीट लाइट, बस खरीद और स्कूल, शराब हर सेक्टर में घोटाला किया। आप के केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अब भी बेल पर बाहर हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष सचदेवा, पूर्व निगम पार्षद सुनीता मिश्रा समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

 

भ्रष्टचार के ब्रांड एंबेस्डर हैं केजरीवालः सीएम धामी

  • आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की हवा में घोला जहर
  • सीएम धामी की शालीमारबाग में जनसभा

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमारबाग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार वाले राज्यों में जहां तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं वहीं दिल्ली में भ्रष्टाचार के दलदल में गोते लगा रही आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं को लागू तक नहीं किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार को सीढ़ी बनाकर सत्ता में आई आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस तक को पीछे छोड़ दिया। आज केजरीवाल भ्रष्टाचार के ब्रांड एंबेस्डर बन गए हैं और उनकी पार्टी घोटाला पार्टी। देश में यदि भ्रष्टाचार की कोई प्रतियोगिता हो तो उसमें केजरीवाल फस्ट आएंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की आबोहवा में अपने भ्रष्टाचार से जहर घोलने का काम किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि हम यमुना को थेम्स नदी बनाएं लेकिन इसके उल्ट आज यमुना की हालत बेहद दयनीय है।

उन्होंने कहा कि रोहिंग्याओं और घुसपैठियों के लिए मानवाधिकार की लड़ाई लड़ने वाले कांग्रेस और आप राम को काल्पनिक बताते हैं और बांग्लादेश में हुए हिंदुओं के नरसंहार पर चुप्पी साध लेते हैं। अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए ये लोग राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह तक में नहीं आते। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गुप्त समझौता है और ये दिल्ली की जनता को निर्धारित करना है कि वे किसके साथ खड़े हैं।

 

Pls read:Uttarakhand: मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी के कलाकारों ने की भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *