Himachal: हिमाचल में जनवरी में सामान्य से 70-95% कम बारिश, फसलों को नुकसान – The Hill News

Himachal: हिमाचल में जनवरी में सामान्य से 70-95% कम बारिश, फसलों को नुकसान

खबरें सुने

शिमला: हिमाचल प्रदेश में जनवरी महीने में बेहद कम बारिश हुई है। राज्य में औसतन केवल 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 70 से 95 प्रतिशत तक कम है। ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में तो सिर्फ 1 से 3 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 93 से 95 प्रतिशत कम है। राज्य के पांच जिलों में 10 मिलीमीटर से भी कम बारिश रिकॉर्ड की गई।

सूखे से फसलों और फलों को नुकसान:

इस सूखे की वजह से फसलों और फलों को भारी नुकसान हो रहा है। मैदानी इलाकों में घने कोहरे के कारण सुबह-शाम शीतलहर और दिन में गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर मेंषण शीतलहर जबकि चंबा और मंडी में शीतलहर दर्ज की गई।

अक्टूबर और नवंबर में भी कम बारिश:

अक्टूबर में सामान्य से 97% और नवंबर में 99% कम बारिश हुई थी। हालाँकि, दिसंबर में सामान्य से 27% अधिक बारिश दर्ज की गई थी।

29 जनवरी से मौसम में बदलाव की संभावना:

मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। 31 जनवरी और 1 फरवरी को ज्यादा बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है।

तापमान में उतार-चढ़ाव:

राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लाहौल-स्पीति के ताबो में सबसे कम -8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। शिमला में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.2 डिग्री अधिक रहा।

जनवरी महीने में हुई बारिश (मिमी में):

ज़िला बारिश सामान्य बारिश अंतर (%)
बिलासपुर 2.7 43.7 -94
चंबा 17.3 103.2 -83
हमीरपुर 3.1 46 -93
कांगड़ा 4.8 65.2 -93
किन्नौर 7.4 87.4 -92
कुल्लू 20.6 77.7 -73
लाहौल-स्पीति 27.3 93.7 -71
मंडी 9.5 55.9 -83
शिमला 11.5 54.5 -79
सिरमौर 9.3 42.1 -78
सोलन 4 47.9 -92
ऊना 1.9 37 -95
राज्य 14.7 75.5 -81

 

Pls read:Himachal: बैंड-बाजा और बरात, लेकिन दुल्हन गायब, दूल्हे के साथ हुआ धोखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *