
वाशिंगटन: यौन उत्पीड़न और अन्य विवादों में घिरे रहे पीट हेगसेथ अमेरिका के नए रक्षा मंत्री बन गए हैं। अमेरिकी सीनेट ने कड़े मुकाबले के बाद उनके नाम को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पेंटागन का नेतृत्व करने के लिए चुने गए पीट को अपनी ही पार्टी के विरोध के बावजूद यह पद मिला है।
टाईब्रेकर वोट से मिली जीत:
शनिवार को सीनेट में हुए मतदान में 50-50 की बराबरी पर उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के टाईब्रेकर वोट की बदौलत हेगसेथ की नियुक्ति संभव हो पाई। सभी 47 डेमोक्रेट सांसदों ने फॉक्स न्यूज के पूर्व होस्ट हेगसेथ के खिलाफ मतदान किया। हैरानी की बात यह है कि तीन रिपब्लिकन सीनेटरों – सुसान कोलिन्स, लिसा मुर्कोव्स्की और मिच मैककोनेल – ने भी उनके खिलाफ वोट दिया।

यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप:
पीट हेगसेथ पर यौन उत्पीड़न, शराब की लत और दिग्गजों के चैरिटी के वित्तीय कुप्रबंधन जैसे गंभीर आरोप लगते रहे हैं, हालाँकि वे इन आरोपों से इनकार करते आये हैं। इन्हीं आरोपों और अनुभव की कमी के चलते ट्रंप के इस फैसले का कई लोगों ने विरोध किया था।
विवादों से रहा है नाता:
हेगसेथ का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लग चुके हैं, जिनकी वजह से उनकी नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं।
Pls read:US: ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने का आह्वान किया, पुतिन से वार्ता की इच्छा जताई