अठुरवाला में ट्रक की चपेट में आकर स्‍कूटी सवार युवक की मौत – The Hill News

अठुरवाला में ट्रक की चपेट में आकर स्‍कूटी सवार युवक की मौत

डोईवाला। विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला में सीमेंट से भरे एक ट्रक के नीचे आने से एक स्थानीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक और स्कूटी विपरीत दिशा से आ रहे थे। मार्ग में कीचड़ होने के कारण स्कूटी फिसल गई और युवक का ट्रक के पहिये के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने हेलमेट भी पहना था इसके बावजूद युवक का सिर नही बच पाया। यह हादसा जौलीग्रांट पेट्रोल पंप से अठुरवाला की तरफ जा रहे मार्ग के पहले चौक पर हुआ है। ट्रक व ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। भाजपा नेता दिनेश सजवाण ने युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक का शव मोर्चरी में रखा गया है। युवक बागी का रहने वाला है। जिसका नाम सुरेंद्र उम्र 34 वर्ष बताई जा रहा है। घटना सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *