देहरादून: उत्तराखंड में आज से मौसम करवट लेगा। सूखी ठंड से परेशान लोगों को बारिश और ओलावृष्टि से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट और मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है।
शुक्रवार को कैसा रहा मौसम?
शुक्रवार को देहरादून में सुबह कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 11 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है।
31 जनवरी तक स्कूल खुलने का समय बदला:
ठंड, कोहरे और पाले को देखते हुए जिला प्रशासन ने 31 जनवरी तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को सुबह 8:30 बजे के बाद खोलने का आदेश दिया है। ज़्यादातर स्कूल पहले से ही 9 बजे के बाद खुलते हैं, लेकिन कुछ स्कूलों का समय सुबह 7:30 से 8 बजे के बीच था, जिन्हें अब अपना समय बदलना होगा।
Pls read:Uttarakhand: यूपीसीएल का 12% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव