
सागर (मध्य प्रदेश): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सागर में ‘लाखा बंजारा झील’ पुनरुद्धार और तट विकास परियोजना के लोकार्पण समारोह में भाग लिया।
सीएम धामी ने साझा किए बचपन के किस्से
इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि सागर उनके बचपन की यादों से जुड़ा है। उनके पिता महार रेजिमेंट में थे और उनकी पोस्टिंग सागर में थी। उन्होंने अपने छात्र जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा सागर में ही बिताया। उन्होंने कहा कि सागर और वहां के लोगों के प्रति उनके मन में गहरा सम्मान है।
डॉ. मोहन यादव को दी बधाई
सीएम धामी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी सरकार को एक वर्ष पूरा होने पर बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश आगे भी तरक्की करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में हो रहे विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकारें विकास को गति दे रही हैं और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने महाकाल लोक और केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों का भी उल्लेख किया।
इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Pls read:Uttarakhand: उत्तराखंड में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, NCORD बैठकें न करने पर जिलाधिकारियों को फटकार