Uttarakhand: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि सेवा संघ के अधिवेशन में की शिरकत – The Hill News

Uttarakhand: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि सेवा संघ के अधिवेशन में की शिरकत

खबरें सुने

देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को रिंग रोड स्थित किसान भवन में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तराखंड के सप्तम द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। दो दिवसीय अधिवेशन का शुभारंभ कृषि मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री जोशी ने संघ द्वारा दिए गए 6 सूत्रीय मांग पत्र पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।

“अधिकारी-कर्मचारी विभाग की रीढ़”: कृषि मंत्री

कृषि मंत्री ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी किसी भी विभाग की रीढ़ होते हैं। वे सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। जब अधिकारी जनहित में अच्छा काम करते हैं तो जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी पूरी निष्ठा और लगन से काम कर रहे हैं।

कृषि मंत्री ने सभी को नव वर्ष की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं और उनसे पूरे मनोयोग से काम करने का आह्वान किया।

अधिवेशन में ये रहे उपस्थित:

इस अवसर पर कृषि उप निदेशक अजय वर्मा, एमडी जैविक बोर्ड विनय कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अध्यक्ष डी.एस. अग्रवाल, महामंत्री के.एस. मनोला, संरक्षक सी.एस. असवाल, पी.पी. सैनी, मनोज गुसाईं, विनोद पटवाल, विजय शर्मा, प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष और संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Pls read:Uttarakhand: उत्तराखंड के पहले सोलर मेले “सौर कौथिग” का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *