रुद्रप्रयाग: विजयदशमी के शुभ अवसर पर तल्लानागपुर पट्टी के दशज्यूला क्षेत्र की अधिष्ठात्री मां चण्डिका दिवारा (बन्याथ) यात्रा पर निकल गई है। आगामी नौ माह तक मां चारों दिशाओं में भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन देगी। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। शनिवार को मां चंडिका अपने मायका आगर-जवाड़ी में प्रवास करेगी। यात्रा पर निकलने से पूर्व देवी की ब्रम्ह डोली और फर्स (देवी की काष्ठ प्रतिमा) में प्राण प्रतिष्ठा की गई। करीब 92 वर्ष बाद मां चंडिका दिवारा यात्रा पर निकली है। अपने नौ माह की यात्रा में मां चंडिका अपने 24 गांवों के अलावा धियाणी गांवों में भी अपने भक्तों को आशीर्वाद देगी।