Uttarakhand: भटवाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उपजिला चिकित्सालय में उन्नत किया जाएगा

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 शैय्यायुक्त उपजिला चिकित्सालय में उन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री धामी से मंगलवार को सचिवालय में राज्य भर के ब्लॉक प्रमुखों और प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिला पंचायतों की तर्ज़ पर ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों को ब्लॉक और ग्राम सभाओं में प्रशासक के रूप में नामित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मुलाक़ात में हरीश बिष्ट (ब्लॉक प्रमुख भीमताल), दर्शन दानू (ब्लॉक प्रमुख देवायल), महेंद्र राणा (ब्लॉक प्रमुख पौड़ी), भास्कर सम्बल (प्रदेश ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष), रवि कन्याल (ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग), दीपक भण्डारी (ब्लॉक प्रमुख), गोविंद दानू (ब्लॉक प्रमुख कपकोट), मठुर सिंह (ब्लॉक प्रमुख कालसी), और रणजीत सिंह (ब्लॉक प्रमुख खटीमा) आदि उपस्थित थे।

 

Pls read:Uttarakhand: मुख्य सचिव ने गुणवत्ताहीन निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *