शिमला: प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को हुई बर्फबारी के बाद रविवार को ताबो (-8.2 डिग्री सेल्सियस), कुकुमसेरी (-5.3), केलंग (-4.5), समधो (-1.8) और कल्पा (-0.2) में तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से अधिक की गिरावट देखी गई है।
कोहरे की चेतावनी:
मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक वर्षा या हिमपात की कोई संभावना नहीं जताई है। सोमवार को कुछ स्थानों पर कोहरा छा सकता है। 26, 27 और 28 नवंबर को मंडी, बिलासपुर और ऊना में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
ठंड में बढ़ोतरी का अनुमान:
आगामी दिनों में सुबह और शाम को ठंड और बढ़ने और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है। रविवार को शिमला, भरमौर, कुफरी, नारकंडा और रिकांगपिओ में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में भी 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
प्रमुख स्थानों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में):
| स्थान | न्यूनतम | अधिकतम | 
| शिमला | 8.5 | 16.0 | 
| सुंदरनगर | 6.8 | 25.5 | 
| भुंतर | 4.5 | 24.4 | 
| कल्पा | -0.2 | 13.1 | 
| धर्मशाला | 10.5 | 23.0 | 
| ऊना | 6.8 | 27.4 | 
| नाहन | 11.7 | 22.0 | 
| केलंग | -4.5 | 9.2 | 
Pls read:Himachal: ग्रामीण पेयजल बिलों से बकाया वसूली नहीं होगी: उप मुख्यमंत्री