Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया निरीक्षण – The Hill News

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया निरीक्षण

रूद्रपुर: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आज रूद्रपुर के श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम का दौरा कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को तत्परता के साथ पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने स्टेडियम में तैयार हो रहे वेलॉड्रम साइक्लिंग ट्रैक और बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने इनके निर्माण कार्य को तय समयसीमा में पुख्ता रूप से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके साथ ही, कैबिनेट मंत्री ने स्टेडियम की दर्शक दीर्घा के शेड और दर्शकों के लिए इंतज़ामों को देखा। उन्होंने कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारियों को इनमें किसी प्रकार की कोताही ना बरतने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हमारे प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि हम राष्ट्रीय खेलों के सभी 34 खेलों के साथ-साथ 38 खेल अपने राज्य में ही करवा रहे हैं। इसके लिए एक बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।

 

Pls read:Uttarakhand: उत्तराखंड में स्वयं सहायता समूहों के लिए नए दिशानिर्देश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *