Himachal: सरकार ‘जनता के द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत 26 अक्टूबर को शिमला के डोडरा क्वार से होगी- मुख्यमंत्री सुक्खू – The Hill News

Himachal: सरकार ‘जनता के द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत 26 अक्टूबर को शिमला के डोडरा क्वार से होगी- मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू प्रियंका गांधी के नामांकन में शामिल हुए

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लोकसभा उपचुनाव के लिए वायनाड सीट से नामांकन में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने वायनाड में कहा कि संगठन की राजनीति के बाद प्रियंका के चुनावी राजनीति में उतरने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने वायनाड में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं से भेंट की। दोपहर बाद वह दिल्ली लौट आए।

प्रियंका गांधी के प्रचार की कमान हिमाचल में भी थी:

प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। हिमाचल में लोकसभा चुनाव में प्रचार की पूरी कमान उनके हाथ में थी। चुनाव के दौरान हिमाचल से कई नेताओं की ड्यूटी वायनाड में लगने की उम्मीद है।

‘जनता के द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत:

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने और प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन का धरातल पर स्वयं आकलन करने के लिए पहल करेंगे। सरकार ‘जनता के द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत 26 अक्टूबर को शिमला के डोडरा क्वार से होगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से सभी मंत्रियों को निर्देश:

मुख्यमंत्री कार्यालय से मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं कि वे ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करें और लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करें। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में संवाद करें। लोगों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।

डोडरा क्वार के निवासियों में उत्साह:

डोडरा क्वार में क्वार मंदिर समिति के प्रधान शंकर चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस तरह की नवोन्मेषी पहल की है। यह प्रयास गांव की तरक्की और विकास को नई दिशा देगा। हमारी समस्याओं का घर के द्वार पर ही निवारण होगा।

क्वार निवासी नेकपति ने कहा कि यह हमारे लिए दीवाली का उपहार है। उपमंडलाधिकारी डोडरा क्वार धर्मेश ने कहा गांव के सभी लोग मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

 

Pls read:Himachal: संजौली मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने का काम शुरू, सीएम सुक्खू ने कहा- भाईचारे की मिसाल कायम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *