देहरादून: उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह महीने का सेवा विस्तार मिल गया है। 1988 बैच की आईएएस अधिकारी रतूड़ी 30 सितंबर को रिटायर होने वाली थीं। राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
केंद्र के कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, रतूड़ी अब अगले साल 31 मार्च 2025 तक मुख्य सचिव के पद पर बनी रहेंगी। इससे पहले भी उन्हें सेवा विस्तार मिल चुका है।
शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से राज्य के विभिन्न समसामयिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
Pls read:Uttarakhand: शत्रु संपत्ति प्रकरणों की समीक्षा, उपयोग के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश