चंडीगढ़: पंजाब के पांच नए मंत्रियों को आज राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
आज शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में शामिल हैं:
-
हरदीप सिंह मुंडियां (विधायक, साहनेवाल)
-
बरिंदर कुमार गोयल (विधायक, लहरा)
-
तरुणप्रीत सिंह सौंद (विधायक, खन्ना)
-
डॉ. रवजोत सिंह (विधायक, शामचौरासी)
-
महिंदर भगत (विधायक, जालंधर पश्चिमी)
इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर, डॉ. बलबीर सिंह, लाल चंद कटारूचक, हरभजन सिंह ई.टी.ओ और कुलदीप सिंह धालीवाल भी मौजूद थे। इसके अलावा कई विधायक, पार्टी नेता, सिविल और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और नए मंत्रियों के पारिवारिक सदस्य भी इस समारोह में शामिल हुए।
इस शपथ ग्रहण के साथ ही पंजाब के कैबिनेट में विस्तार हुआ है। यह कदम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और जनता के लिए बेहतर सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।