Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों को मिली हरी झंडी, वित्तीय स्वीकृतियां जारी – The Hill News

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों को मिली हरी झंडी, वित्तीय स्वीकृतियां जारी

खबरें सुने

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

चंपावत: जनपद चंपावत के पाटी ब्लॉक में छिनकाछिना-रौलमेल मोटर मार्ग के पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण के लिए धनराशि रू0 531.68 लाख की स्वीकृति दी गई है।

टिहरी गढ़वाल: जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी में राज्य योजना के अन्तर्गत बंगशील-गोलधार मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य के लिए धनराशि रू0 314.54 लाख स्वीकृत की गई है।

चमोली: राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखण्ड घाट में न्याय पंचायत मुख्यालय उस्तोली को जोड़ने हेतु किमी० 01 से 05 तक सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए लागत धनराशि रू0 581.23 लाख स्वीकृत की गई है।

मनोली दबोली मोटर मार्ग: मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत “मनोली दबोली मोटर मार्ग का नाम शहीद सहायक कमाण्डेंट चारू चन्द्र पाठक के नाम पर रखे जाने को स्वीकृति प्रदान की गई है।

पंतनगर हवाई अड्डा: पंतनगर हवाई अड्‌डे के विस्तारीकरण हेतु NH-8 के अन्तर्गत रामपुर काठगोदाम तक 43.446 किमी से 93.226 किमी. चार लेन कार्य एवं एन०एच०-87 के अंतर्गत 54+500 से 61+300 किमी. अर्थात 7 किमी. का संरेखण (Realignment) की डी०पी०आर० तैयार किये जाने हेतु डी०पी०आर० कंसलटेंट की नियुक्ति किये जाने के सम्बन्ध में रू0 24.92.067.00 (० चौबीस लाख बयानबे हजार सड़सठ मात्र) लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान करने से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य गतिमान होंगे और जनता को बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी।

pls read:Uttarakhand: उत्तराखंड की ऐपण कला ने अयोध्या में बिखेरा रंग, श्रीराम मंदिर में मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किया शुभवस्त्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *