हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में अश्लील इशारे कर माहौल बिगाड़ने वाली पांच महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं ऑटो रिक्शा चालक और यात्रियों को फंसा कर पैसे वसूलती थीं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ महिलाएं राहगीरों को अश्लील इशारे कर उनसे पैसों की लेनदेन को लेकर यात्रियों और ऑटो रिक्शा चालकों के साथ लड़ झगड़ रही है.
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पांच संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया। पांचों महिलाओं पर पुलिस ने 170 BNSS के तहत कार्यवाही की है।
पुलिस के अनुसार, ये पांचों महिलाएं राहगीरों को अश्लील इशारे कर अपना निशाना बनाती थीं।
यह घटना हरिद्वार में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाने वाली है। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पांचों महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
Pls read:Uttarakhand: पाखरो रेंज घोटाला में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत आज ईडी के सामने पेश हुए