गैरसैंण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी बिशना देवी के नाम देवदार का पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस अभियान के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया है। हरेला पर्व से 15 अगस्त तक संपूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न विभागों के साथ जन सहयोग भी लिया गया।
गैरसैंण में विधानसभा परिसर में चार हजार फलदार पौधे लगाए गए हैं। यह कार्य विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के प्रभारी शेखर पंत द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार भी व्यक्त किया।
Pls read:Uttarakhand: टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाइड्रा क्रेन खाई में गिरी, चालक की मौत