Punjab: मुख्यमंत्री द्वारा ‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ अभियान की शुरुआत – The Hill News

Punjab: मुख्यमंत्री द्वारा ‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ अभियान की शुरुआत

कहा, राज्य के सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच मुफ्त होगी

लोगों को जरूरी सावधानियां बरतते हुए डेंगू के खिलाफ युद्ध में शामिल होने का आह्वान

चंडीगढ़, 9 अगस्त –

राज्य में डेंगू के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यहां ‘हर शुक्रवार, डेंगू ‘पर वार’ अभियान की शुरुआत की।
इस अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में डेंगू और पानी से पैदा होने वाली अन्य बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके तहत यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मई महीने से ब्रिडिंग चेकिंग संबंधी नियमित अभियान शुरू कर दिया है, जिसके तहत मई और जून महीने में 300 ब्रिडिंग चेकर्स की भर्ती की गई थी, जिन्हें जुलाई महीने में बढ़ाकर 1200 कर दिया गया है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए यह जन जागरूकता अभियान चलाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में 47 सेंटीनेल सर्विलांस अस्पतालों की पहचान की गई है और राज्य में डेंगू की जांच के लिए एन.एस-1 किट और आई.जी.एम. किट उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार द्वारा डेंगू और चिकनगुनिया के टेस्ट मुफ्त किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि डेंगू के पूर्ण खात्मे के लिए राज्य के प्रमुख विभागों जैसे कि स्थानीय सरकारें, ग्रामीण विभाग, शिक्षा और अन्य विभागों की सेवाएं ली जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए यह अभियान मच्छरों के पूर्ण खात्मे पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने लोगों को डेंगू के खिलाफ डटने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा डेंगू के प्रसार को रोकने संबंधी इस अभियान की सफलता के लिए युद्ध स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग गतिविधियों को तेज करने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के साथ-साथ मच्छरों के लार्वे की जांच के लिए अधिक से अधिक कर्मचारियों को काम में लगाने के लिए कहा।

भगवंत सिंह मान ने डेंगू के प्रसार से बचने के लिए लोगों से अपने घरों और आस-पास की सफाई रखने की अपील करते हुए कहा कि डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है और डेंगू के खात्मे के लिए सभी भागीदारों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए।

 

pls read:Punjab: कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क द्वारा विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *