ऋषिकेश, 01 अगस्त: ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से ऊपर आ गया है। पर्वतीय क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण गंगा की सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ने से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।
गंगा का जलस्तर 339.70 मीटर: गुरुवार की सुबह 8:00 बजे ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर 339.70 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी रेखा (339.50) से दशमलव 20 मीटर अधिक है। हालांकि, अभी खतरे की रेखा (340.50) से नीचे है।
पुलिस अलर्ट पर: पुलिस की टीम त्रिवेणी घाट समेत आसपास गंगा के तटीय इलाकों में मौजूद लोगों को अलर्ट कर रही है। जलस्तर में लगातार आंशिक वृद्धि दर्ज की जा रही है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Pls read:Uttarakhand: पौड़ी में बादल फटा, चौथान गांव में तबाही