Venezuela: वेनेजुएला में मादुरो की तीसरी बार जीत, विपक्ष ने धांधली का आरोप लगाया

खबरें सुने

कैरेकस, [29july2024] : वेनेजुएला में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के अनुसार, उन्हें 51% वोट मिले जबकि विपक्ष के नेता एडमुंडो गोंजालेज को 44% वोट मिले। हालांकि, विपक्ष ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए नतीजों पर सवाल उठाए हैं।

रविवार को हुए चुनाव में देश के विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई थी। करीब दो करोड़ पंजीकृत मतदाताओं ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया था।

विपक्ष अपनी जीत को लेकर इतना सुनिश्चित था कि चुनाव नतीजे आने से पहले ही सोशल मीडिया पर जीत का दावा करना और जश्न मनाना शुरू कर दिया था। एग्जिट पोल्स के नतीजों में भी गोंजालेज को बड़े अंतर से जीतता हुआ बताया गया था। हालांकि, जैसे ही चुनाव आयोग ने नतीजे जारी किए, विपक्ष हैरान रह गया।

विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि वे बीते एक दशक से जारी आर्थिक संकट को दूर करेंगे। वेनेजुएला में आर्थिक संकट के चलते करीब 70 लाख लोग देश छोड़कर अन्य देशों में बस चुके हैं।

मादुरो के नेतृत्व में वेनेजुएला की आर्थिक स्थिति:

वेनेजुएला में दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार हैं और कभी लैटिन अमेरिका की सबसे उन्नत अर्थव्यवस्था थी, लेकिन मादुरो के सत्ता में आने के बाद देश में आर्थिक गिरावट का दौर शुरू हुआ। यूएस के आर्थिक प्रतिबंधों ने भी स्थिति को और खराब किया।

विपक्ष ने देश में व्याप्त विशाल असमानताओं पर ध्यान केंद्रित करने और बेहतर नौकरी की संभावनाएं देने का वादा किया था। मादुरो की जीत से वेनेजुएला का आर्थिक और राजनीतिक भविष्य अनिश्चित है।

 

Pls read:Turkey: अंकारा: इजरायल-फलस्तीन युद्ध में तुर्किये की एंट्री की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *