Uttarakhand: बीते चौबीस घंटों में गढ़वाल में 23 वनाग्नि की घटनाएं – The Hill News

Uttarakhand: बीते चौबीस घंटों में गढ़वाल में 23 वनाग्नि की घटनाएं

खबरें सुने

देहरादून। प्रदेश में बीते 24 घंटे में वनाग्नि की 23 घटनाएं सामने आई हैं। लगातार आग की घटनाओं रो रोकने की कोशिशों के बाद भी भारी गर्मी के चलते आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। सामने आए घटनाओं में से 22 गढ़वाल से और एक घटना वन्यजीव क्षेत्र से सामने आई है। जबकि बीते 24 घंटे में कुमाऊं से आग लगने की एक भी घटना सामने नहीं आई है। बता दें कि सोमवार को जंगल में आग लगाने के आरोप में वन विभाग ने अज्ञात पर तीन मुकदमे दर्ज किए हैं।

गर्मी बढ़ने के साथ ही वनाग्नि की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को भूमि संरक्षण कालसी वन प्रभाग में 2, लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, भूमि संरक्षण लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, नरेंद्रनगर वन प्रभाग में 2, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 2, मसूरी वन प्रभाग में 8, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 4, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में 2 और केदारनाथ वन्य जीव वन पंचायत क्षेत्र में आग लगी।

बता दें कि इस फायर सीजन में अब तक प्रदेश में कुल 1121 आग की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें 1520 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो गया है। जंगल में लगी आग की सूचना देने के लिए वन विभाग द्वारा नंबर जारी किए गए हैं। आग लगने की सूचना 18001804141, 01352744558 पर दे सकते हैं। इसके साथ ही 9389337488 और 7668304788 पर वाट्सएप के माध्यम से भी वनाग्नि की घटनाओं की जानकारी दी जा सकती है।

 

यह पढ़ेंःUttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने जनता से फीडबैक लेकर, अधिकारियों को दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *