Himachal: गर्मियों की छुट्टी का मजा लेने आई है मुंबई से कोई हीरोइन, चुनाव बाद लौट जाएंगी- विक्रमादित्य

खबरें सुने

आनी/कुल्लू। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर आरोप लगाया है कि वह यहां पर आकर देव संस्कृति पर प्रहार कर रही हैं। अनाप-शनाप बयानबाजी कर धार्मिक सोच पर लोगों को बांटने का प्रयास कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उन्हें सिखाना चाहिए कि माइक पर क्या बोलना है, क्या नहीं?

मंगलवार को कुल्लू के आनी और शमशी में सभा में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना आजकल गर्मियों के मौसम में मजा लेने के लिए मुंबई से आई कोई हीरोइन है। कभी कहती हैं 2014 में हमें आजादी मिली, कभी देश के पहले प्रधानमंत्री की बात करती है। उन्होंने कहा कि कल कहीं पढ़ा कि बॉलीवुड में करियर छोड़ने वाली नहीं है। अगर यहां पर चुनाव हार जाती है तो कंगना वापस मुंबई चली जाएंगी।

आजकल चुनाव के समय अलग-अलग वेशभूषा में दिखाई देती हैं। कभी धाटू, कभी किन्नौरी पहनावा पहनकर आती हैं। यहां पर कोई फिल्म की शूटिंग नहीं चल रही है। उनकी चुनावी फिल्म बॉक्स आफिस में पिटना तय है।

उन्होंने कहा कि हमें रजवाड़ाशाही कहते हैं कि भाजपा खुद जयपुर रियासत की राजकुमारी उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए लेकर आई है। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भाजपा प्रत्याशी से मंडी के इलाकों के नाम पूछें तो उनको पता नहीं होगा। पूर्व में कांग्रेस की सरकार में दलाश के लिए बहुतकनीकी कॉलेज दिया था।

यह पढ़ेंःHimachal: अतुल वर्मा बने हिमाचल के नए डीजीपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *