Uttarpradesh: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद 25 जनवरी को पीएम मोदी की अलीगढ़ में रैली – The Hill News

Uttarpradesh: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद 25 जनवरी को पीएम मोदी की अलीगढ़ में रैली

खबरें सुने

अलीगढ़। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्टा के बाद भाजपा भी चुनावी रंग में रंगने जा रही है। रामलला का आशीर्वाद लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर यूपी के दौरे पर आएंगे।  25 जनवरी को अलीगढ़ में ब्रज क्षेत्र की रैली को संबोधित करेंगे।

अलीगढ़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश की राजनीति का केंद्र है। रैली की तैयारियां चल रही हैं, सोमवार को ताला नगरी स्थित मैदान का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। ब्रज क्षेत्र के तीनों मंडलों अलीगढ़, आगरा और बरेली में लोकसभा की 13 सीट हैं। 2019 के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने मैनपुरी सीट को छोड़कर सभी पर जीत हासिल की थी।

अलीगढ़ में ब्रज क्षेत्र की रैली खास मायने रखती है। अलीगढ़ के खैर और इगलास विधानसभा क्षेत्र मेरठ और मथुरा से जुड़े हुए हैं। ये जाट बाहुल्य क्षेत्र हैं। इसी तरह अतरौली और छर्रा विधानसभा सीट हाथरस, एटा-कासंगज, बदायूं, पीलीभीत, बरेली आदि को जोड़ती हैं। पीएम मोदी अलीगढ़ से ब्रज क्षेत्र के बहाने पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में भी भाजपा सरकार के विकास कार्यों का संदेश देंगे। भाजपा सरकार में अलीगढ़ डिफेंस कारीडोर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्व विद्यालय नींव रखी। प्रधानमंत्री ने रैली के दौरान इनका लोकार्पण कर सकते हैं। साथ ही विकास कार्यों के बहाने ही मोदी विपक्ष पर हमलावर होंगे।

 

यह पढ़ेंःUttarpradesh: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद सीएम योगी ने उत्तरप्रदेश प्रशासन को अलर्ट रहने के दिए आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *