Uttarakhand: बाघ ने एक और महिला को बनाया निवाला, शौच करने गई थी महिला – The Hill News

Uttarakhand: बाघ ने एक और महिला को बनाया निवाला, शौच करने गई थी महिला

खबरें सुने

खटीमा। खटीमा में बाघ ने शौच करने गई एक महिला को अपना निवाला बना लिया। लोगों ने हमले के बाद महिला की तलाश की, लेकिन महिला का शव तक भी नहीं मिल पाया है।

बाघ के हमले का ताजा मामला उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज के नबदिया गांव की है। बाघ ने एक महिला को शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि महिला शौच के लिए जंगल गई थी, लेकिन काफी देर तक वो वापस लौट कर नहीं आई। जिसके बाद परिजन जंगल की ओर गए। घटनास्थल पर खून मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। अभी तक महिला का शव बरामद नहीं किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सुरई रेंज की वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वन क्षेत्र अधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि एक टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जबकि एक और टीम को भेजा जा रहा है। वनकर्मी महिला के शव की खोज बख्तरबंद ट्रैक्टर के साथ कर रहे हैं।

 

यह पढ़ेंःUttarakhand: बीआरओ चीफ से मिले सीएम धामी, सीमांत सड़क निर्माण का जाना हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *