Punjab: खेलो इंडिया यूथ गेमज़ के लिए मल्लखंभ टीमों के ट्रायल 3 जनवरी और वॉलीबाल के ट्रायल 5 जनवरी को

खबरें सुने

चंडीगढ़, 2 जनवरी

6वीं खेलो इंडिया यूथ गेमज़ के लिए पंजाब की मल्लखंभ टीमों (लड़के और लड़कियों) के चयन के लिए ट्रायल 3 जनवरी और वॉलीबाल (लड़कियों) की टीम के लिए चयन ट्रायल 5 जनवरी को लिए जा रहे हैं। यह खेल तमिलनाडु में 19 से 31 जनवरी 2024 तक करवाये जा रहे हैं।

खेल विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुये बताया कि मल्लखंभ (लड़के और लड़कियों) की टीम के लिए चयन ट्रायल 3 जनवरी को सुबह 11 बजे सैफरन पब्लिक स्कूल फगवाड़ा (कपूरथला) में लिए जा रहे हैं। इसी तरह वॉलीबाल (लड़कियों) की टीम के लिए चयन ट्रायल 5 जनवरी को सुबह 11 बजे स्पोर्टस कंपलैक्स सैक्टर 63 साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में लिए जा रहे हैं।

खेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रायलों में हिस्सा लेने के इच्छुक पुरूष खिलाड़ी/ महिला खिलाड़ियों का जन्म तारीख़ 1 जनवरी, 2005 या इसके बाद का होना चाहिए।

 

Pls read:Punjab: जिम्पा द्वारा जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के कामों की प्रगति का जायज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *