Delhi: भारत आ रहे व्यापारिक जहाज पर अरब सागर में ड्रोन हमला, नौसेना ने तैनात किये तीन विध्वंसक – The Hill News

Delhi: भारत आ रहे व्यापारिक जहाज पर अरब सागर में ड्रोन हमला, नौसेना ने तैनात किये तीन विध्वंसक

खबरें सुने

नई दिल्ली। भारत आ रहे व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन हमले के बाद भारतीय नौसेना ने अरब सागर में तीन युद्धपोतों को तैनात किया है। भारतीय नौसेना ने बताया कि युद्धपोत आइएनएस मोरमुगाओ, आइएनएस कोच्चि और आइएनएस कोलकाता सहित कई गाइडेड मिसाइल विध्वंसक अरब सागर में तैनात कर दिये हैं। माना जा रहा है कि इजराइल-हमास युद्ध के चलते हुती विद्रोहियों ने इश हमले को अंजाम दिया है।

हमले के भारतीय तटरक्षक बल ने वहां से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी है। नौसेना ने क्षेत्र में संदिग्ध जहाजों या गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मध्य अरब सागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत की है। वहीं, भारतीय तटरक्षक बल के जहाज आइसीजीएस विक्रम की निगरानी में व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो सोमवार की दोपहर तीन बजे मुंबई बंदरगाह पर पहुंचा। चालक दल के 21 भारतीय सदस्यों वाले वाणिज्यिक पोत पर शनिवार को पोरबंदर से करीब 217 समुद्री मील की दूरी पर हमला किया था। ईओडी विशेषज्ञ दल ने एमवी केम प्लूटो का व्यापक निरीक्षण किया। नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि मलबे के विश्लेषण से ड्रोन हमले की ओर इशारा मिलता है।

 

यह पढ़ेंःIndian Navy: ब्रह्मोस मिसाइल से लैस आईएनएस इंफाल कल होगा नौसेना में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *