चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी (जनसंपर्क) मंजीत सिद्धू ने पद पर नियुक्त होने के एक साल से भी कम समय बाद शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य को कारण बताया जा रहा है। हालांकि सिद्धू से संपर्क नहीं हो पाया है। भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के कुछ समय बाद मंजीत सिद्धू को ओएसडी पद पर नियुक्त किया गया था। सिद्धू भगवान मां के बचपन के सहपाठी हैं। सिद्धू को मुख्य मंत्री का करीबी माना जाता रहा है।