![](https://thehillnews.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे 40 मजदूरों का सब्र जवाब दे रहा है। वह बोल रहे है कि हमें कब बाहर निकालोगे। जानकारी के अनुसार सुरंग में वेल्डिंग का काम कर रहे एमडी रिजवान ने यह जानकारी दी है। बता दें रिजवान सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार सुबह आठ बजे सुरंग में काम करने के लिए अंदर गए थे और गुरुवार सुबह बाहर आए।
एमडी रिजवान ने बताया कि जो भी मजदूर सुरंग के अंदर फंसे हैं। वह एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि हमें कब बाहर निकालोगे। रिजवान ने सभी श्रमिकों को आश्वस्त किया है कि रेस्क्यू के लिए पाइप डालने का काम चल रहा है। जब पाइप पड़ जाएंगे तो सभी को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।
यह पढ़ेंःUttarakhand: देहरादून में तीन बदमाशों ने फ्लैट में घुसकर युवक को मारी गोली