Newsclick: न्यूजक्लिक फंडिंग मामले में ईडी का अमेरिकी अरबपति नेविल रॉय सिंघम को नोटिस – The Hill News

Newsclick: न्यूजक्लिक फंडिंग मामले में ईडी का अमेरिकी अरबपति नेविल रॉय सिंघम को नोटिस

खबरें सुने

दिल्ली। न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक को चीनी फंडिंग देने के मामले में फंसे अमेरिकी व्यवसायी नेविल रॉय सिंघम को ईडी ने समन भेज दिया है। भाजपा ने कुछ समय पहले आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने चीन का साथ देने का काम किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इस न्यूज पोर्टल में चीन का पैसा लगा है।  एक अमेरिकी व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह थॉटवर्क्स के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष हैं, जो एक IT कंपनी है। ये कंपनी कस्टम सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेयर टूल और परामर्श सेवाएं प्रदान करती है। सिंघम पर विभिन्न समूहों को वित्त पोषित करने का आरोप है, जो चीन के विचारों को बढ़ावा देते हैं, उइगर नरसंहार को झूठ बताते हैं।

 

यह पढ़ेंःHimachal: सोनिया गांधी आएंगी शिमला, रहेंगी प्रियंका के छराबड़ा स्थित आवास में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *