Uttarakhand: मसूरी में एक कार गिरी खाई में, महिला की मौत, तीन घायल – The Hill News

Uttarakhand: मसूरी में एक कार गिरी खाई में, महिला की मौत, तीन घायल

खबरें सुने

मसूरी। हिल स्टेशन में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार गहरी खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मसूरी में सोमवार को एक कार खाई में जा गिरी, जिसमें पति-पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे। जिसमें से एक महिला की मौत हो गई। जबकि कार सवार अन्य तीन लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुकाबिक हादसा हाथी पांव जाने वाली रोड़ पर क्लाउड एण्ड के पास हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आपदा उपकरण के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद घायलों का रेस्क्यू शुरू किया गया। कार सवार चार लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। पुलिस ने एक महिला एक पुरुष और दो बच्चों को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेन्सकी मदद से सिविल अस्पताल लण्ढौर मसूरी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति और दो बच्चों का इलाज चल रहा है।

 

यह पढ़ेंःuttarakhand: दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *