अल्मोड़ा। स्कूल के बच्चों से भरा एक वाहन खाई में गिरने से एक शिक्षक समेत सात बच्चे घायल हो गए। हादसा गुरुवार सुबह टाटिक रोड के पास का बताया जा रहा है। स्कूल के बच्चों से भरी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू कर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक सभी घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
यह पढ़ेंःUttarakhand: देवप्रयाग में गुलदार ने 10 साल के मासूम पर किया हमले, हालत गंभीर