![](https://thehillnews.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
मनाली: मनाली लेह मार्ग के दर्रों में हिमपात का क्रम लगातार जारी है। इस मार्ग पर बारालाचा, तंगलंगला और लाचुंगला में एक से डेढ़ फीट बर्फ जमा हो गई है। हालांकि, बीआरओ ने रविवार को दर्रों से बर्फ कटा ली है लेकिन लगातार गिर रहे बर्फ के फाहों को देखते हुए लाहुल स्पीति प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद की है। रविवार को एक घण्टे के लिए मार्ग बहाल हुआ था। दोपहर के समय वाहनों के आवाजाही की उम्मीद है।
शिंकुला दर्रे में भी हिमपात हो रहा है लेकिन दारचा जंस्कार के बीच वाहनों की आवाजाही सुचारु है। जंस्कार घाटी सहित कारगिल के लोगों का भी जंस्कार होते हुए मनाली आना लगा हुआ है। बीआरओ की योजक परियोजना इस मार्ग को डबललेन बनाने में जुटी है। इस मार्ग पर प्रस्तावित शिंकुला टनल निर्माण की भी तैयारी चल रही है।
कुंजम दर्रे में भी हिमपात हुआ है। हिमपात को देखते हुए काजा से आ रहे वाहन लोसर में रुके हैं लेकिन मौसम खुलते ही यह वाहन मनाली निकल आएंगे।
बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वचाली ने बताया कि लेह मार्ग बारालाचा दर्रे से बर्फ हटा ली है। उन्होंने बताया कि दर्रों में हिमपात हो रहा है। वीआरओ यातायात सुचारु करने में जुटा हुआ है लाहुल स्पीति पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने बताया कि दर्रों में हिमपात को देखते हुए सुबह के समय वाहनों की आवाजाही बन्द है लेकिन मौसम खुलते ही दोपहर तक आवाजाही सुचारु हो जाएगी। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया कि मौसम के हालात ठीक होने पर ही इस मार्ग पर सफर करें।